Amitabh Bachchan Birthday: बिग बी से जुड़ी ये चीजें हुईं नीलाम

Amitabh Bachchan सदी के महानायक और कई अन्य नामों से चर्चित एक्टर अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी फैंस के बीच लंबे समय से बनी है। 11 अक्टूबर को बिग बी 81वें जन्मदिन को सेलिब्रेट करेंगे। उनके बर्थ डे से पहले उनसे जुड़ी कुछ चीजों की नीलामी की गई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन से जुड़ी कई चीजों की अच्छी तरह से नीलामी हुई।

अमिताभ से जुड़ी चीजों की हुई नीलामी

उनके बर्थ डे को और अधिक खास बनाने के लिए उनसे सम्बन्धित कुछ यादगार चीजों की नीलामी की गई। ऑनलाइन ऑक्शन हाउस deRivaz & Ives की ओर से 5-7 अक्टूबर के मध्य बिग बी कुछ चीजों की नीलामी की गई, जिसमें चुनाव पब्लिसिटी कार्ड से लेकर फिल्म के पोस्टर तक सम्मिलित रहे थे। अमिताभ बच्चन की कई चीजों की बिक्री हुई, किन्तु लोगों में उनके पब्लिसिटी कार्ड को खरीदने की दिलचस्पी सबसे अधिक रही, जिसे उके द्वारा हिंदी में साइन किया गया था। 

इतने में बिका चुनाव पब्लिसिटी कार्ड

ऑक्शन'बच्चनेलिया' टाइटल से आयोजित किया गया। अमिताभ बच्चन ने 1984 में लोक सभा का चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और बहुत बड़े अंतर से हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया था। उनका चुनाव पब्लिसिटी कार्ड तकरीबन 67,200 रुपये में बिका है। 

बिकीं ये चीजें भी

अमिताभ बच्चन की चुनिंदा ब्लॉकबस्टर फिल्में 'जंजीर', 'दीवार', 'राम बलराम', 'जमीर' और 'शोले' के शोकार्ड भी नीलाम किए गए। इन सबको कुल 50 हजार की कीमत में खरीदा गया। यही नहीं, बल्कि 'शोले' में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की दोस्ती वाले सीन को दिखाते हुए एक बॉक्स का भी ऑक्शन किया गया।